फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती के लिए बाइक सवारों पर डाल दिया जहरीला स्प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिनैती के लिए बाइक सवारों पर डाल दिया जहरीला स्प्रे
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़कर हनुमानगंज थाने की पुलिस को सौंपा
बिहार में मदनपुर देवी का दर्शन करने जा रहे थे बाइक सवार
छितौनी। बिहार में मदनपुर देवी का दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो युवतियों समेत चार लोगों पर दूसरे बाइक सवार युवकों ने छिनैती के के लिए जहरीला स्प्रे फेंक दिया। इससे बाइक सवार दो लोग अचेत हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दोनों का मुंह धुलवाया। इसके बाद दोनों होश में आए। आरोपी दोनों बाइक सवारों को लोगों ने पकड़कर हनुमानगंज पुलिस को सौंप दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव के विकास गुप्ता पुत्र महंथी गुप्ता बुधवार को परिजनों के साथ मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। यह लोग दो बाइक पर सवार थे। नेबुआ चौराहा से बाइक सवार दो युवक इनके पीछे लग गए। विकास को शक होने लगा तो हनुमानगंज थाना क्षेत्र के चलंतवा पुल के समीप बाइक धीमी कर दी। इसके बाद युवक हाथ में लिए स्प्रे को उनके चेहरे पर छिड़क दिया। लिक्विड चेहरे पर पड़ते ही विकास ने बाइक रोक दी। साथ चल रहे परिवार के दूसरे लोग ने भी बाइक रोक दी। इसके बाद उन पर भी युवकों ने स्प्रे छिड़कने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर ग्रामीण व राहगीर जुट गए। यह देख आरोपी बाइक सवार युवक भाग निकले। वहीं, चेहरे पर पड़े लिक्विड के कारण एक युवक व युवती अचेत हो गए। ग्रामीणों ने दोनों का मुंह धुलवाया तो उन्हें कुछ देर बाद होश आया। हालांकि, स्प्रे छिड़कने वाले बाइक सवार दोनों युवक भी पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि बाइक सवार महिलाओं के आभूषण छीनने के लिए आरोपियों ने जहरीले स्प्रे का छिड़काव किया था। आगे पीआरवी मौजूद होने के कारण दोनों पकड़ लिए गए। मामले में तहरीर मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें