जानकीनगर। क्षेत्र के सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को चार दिवसीय 49वीं स्वर्गीय बाबू वंशराज सिंह स्मारक फुटबॉल ट्रॉफी का उद्घाटन हुआ। इसमें टाउन क्लब तमकुही व महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सखवानिया के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें टाउन क्लब की टीम ने 0/1 से महात्मा गांधी इंटर काॅलेज को पराजित कर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया।
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने स्वर्गीय बाबू वंशराज सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद आमने-सामने हुई टाउन क्लब तमकुही व महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सखवानिया टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। पहले हाॅफ में दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर गोल बनाने के लिए खूब प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
मध्यांतर के बाद एक बार फिर आमने सामने हुए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत से एक दूसरे पर आक्राम हुए और खेल के समाप्ति के पहले तमकुही की टीम 0/1 से बढ़त हासिल कर उद्घाटन मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका रहमतुल्लाह सह निर्णयाक हीरा व प्रभात मिश्र ने निभाई। जबकि कमेंट्री आयुष्मान पांडे व विजय कुमार शुक्ल ने की।