फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 17 Apr 2023 04:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि अमीर खान का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अमीर खान ही बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज में छोटी गंडक नदी के पुल पर रविवार को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो का प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महराजगंज जिले के सेंदुरिया थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी अमीर खान (20) पुत्र मुख्तार इसी गांव के इकरामुल्ला (40) पुत्र रिजवतुल्लाह के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम रामकोला की तरफ जा रहे थे। अभी वह साहबगंज में छोटी गंडक नदी के पुल पर पहुंच थे। इसी बीच रामकोला की तरफ से आ रहे हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा निवासी बबलू सिंह (35) पुत्र रामाश्रय की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। तीनों घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अमीर खान को मृत घोषित कर दिया। घायल इकरामुल्ला और बबलू की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि अमीर खान का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अमीर खान ही बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें