फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटकों ने चढ़ाया चीवर, विश्व शांति की कामना की

Wed, 15 Jul 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में मंगलवार पर्यटकों ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्यटकों ने विश्व शांति, मानव कल्याण, सद्भाव और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए ध्यान लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही महापरिनिवार्ण मंदिर परिसर में पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। पांचवीं शताब्दी की लेटी प्रतिमा के समक्ष पर्यटकों ने शीश नवाकर परंपरा के अनुसार पूजा की। मंदिर परिसर का शांत और आध्यात्मिक वातावरण पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। दर्शन-पूजन के बाद पर्यटकों ने स्थानीय गाइडों और लोगों से कुशीनगर की ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक विरासत की जानकारी ली। इसके बाद पर्यटकों ने मंदिर परिसर में स्मृति स्वरूप तस्वीरें भी खिंचवाई। पर्यटकों ने बताया कि कुशीनगर का शांत वातावरण और बौद्ध धरोहरें उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव कराती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें