नदी में बोट से आनंद लेते सैलानी।संवाद
छितौनी। खड्डा तहसील के पनियहवा में नारायणी (गंडक) नदी के तट पर कड़ाके की ठंड के बावजूद नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। बुधवार की रात जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों में आतिशबाजी की गूंज सुनाई देने लगी।
गुरुवार को पनियहवा में गंडक नदी के बीच खाली रेत पर बने पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही परिवारों, युवाओं और बच्चों का आगमन शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
पनियहवा चौराहे पर चेपुआ मछली का भी आनंद लिया। चौराहे और घाट क्षेत्र में मछली-भूजा की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। वहीं कई सैलानी नाव पर बैठकर नदी के बीच घूमते नजर आए।