फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध मंदिर में वियतनाम के पर्यटकों ने की पूजा

Sun, 20 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करते वियतनाम के पर्यटक। संवाद  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकवा इनार। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शनिवार को वियतनामी पर्यटक पहुंचे। इससे दर्शनीय स्थलों पर चहल-पहल बढ़ी और रौनक बनी रही। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में स्वर्ण आभायुक्त बुद्ध की भव्य लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना किया। पर्यटन विभाग की तरफ से कुशीनगर में प्रत्येक वर्ष पर्यटन सत्र 27 सितंबर से आरंभ होकर 31 मार्च को समाप्त हो जाता है। इस सत्र में नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में श्रीलंका, म्यांमार, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, इंडोनेशिया, तिब्बत, कोरिया, वियतनाम सहित अन्य देशों के बौद्ध भिक्षुओं के साथ पर्यटकों का आगमन अधिक रहता है।
विज्ञापन

पर्यटन सत्र समाप्त होने के बावजूद पर्यटक अभी आ रहे हैं। शनिवार की शाम चार बजे करीब 200 वियतनामी पर्यटकों का दल व्याख्या केंद्र के प्रवेश द्वार से होकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पाथवे के रास्ते पहुंचा। जहां उन्होंने बुद्ध की 6.1 मीटर लंबी लेटी प्रतिमा को शीश नवाया। भिक्षु अशोक की अगुवाई में बुद्ध वंदना कर विशेष पूजा-अर्चना किया। प्रतिमा की विशिष्टताओं को भी जाना। दल यहां से भू-स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन कर मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पहुंचा। जहां उन्होंने स्तूप की परिक्रमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें