रामाभार स्तूप की परिक्रमा करता श्रीलंका के पर्यटकों का दल। संवाद
पकवा इनार। कुशीनगर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर मंगलवार को कोरियाई और श्रीलंकाई पर्यटक पहुंचे। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पांचवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना किया। विश्व शांति और कल्याण की कामना की।
पुरातत्व के व्याख्या केंद्र के रास्ते सुबह आठ बजे दक्षिणी कोरिया के 18 सदस्यीय पर्यटकों का दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना किया। उन्होंने बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया। इसके अलावा 34 सदस्यीय श्रीलंकाई पर्यटकों का दल भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। पूरा माहौल बुद्ध मय दिखाई दिया।