सपहा। मंगलवार को कुशीनगर स्थित मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में ताइवान, कोरिया, वर्मा के कई सदस्यीय दल के पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों व संरचनाओं की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से परिचित हुए। ताइवान, कोरिया, वर्मा समेत अन्य देशों के कुल 208 पर्यटक पहुंचे तो वही पड़ोसी राज्य बिहार से लेकर देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर सहित अन्य जगहों से कुल 219 पर्यटक भी पहुंचे।