तरयासुजान। स्थानीय कस्बे के नेहरु इंटर कॉलेज खेल मैदान पर चल रहे रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल क्लब किशनगंज बिहार व छपरा क्लब बिहार के बीच मैच खेला। लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। जिसके चलते अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें छपरा क्लब ने 0-1 से किशनगंज को पराजित कर पहले फाइनल में प्रवेश कर लिया।