फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम : सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, दिनभर बनी रही गलन

विज्ञापन
सर्दी का सितम: गलन भरी ठंड में बच्चों को स्कूल छोड़ने का लेकर परेशान हुए अभिभावक। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सर्दी का सितम : सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, दिनभर बनी रही गलन
विज्ञापन

- ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ़ी तादाद
- ज्यादा प्रभावित हो रहे बच्चे और बुजुर्ग, आगे भी खराब रहेगा मौसम
पडरौना। सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार सुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। बच्चों संग अभिभावक भी परेशान हुए। कड़ाके की सर्दी की वजह से बाजार में रोज की अपेक्षा भीड़ कम रही। रविंद्र नगर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, विकास भवन सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में दूर-दराज से आने वाले लोगों की संख्या कम रही। ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम, सांस और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी सोमवार तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। सुबह जहां स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हुए। वहीं मौसम के मिजाज देकर अभिभावक भी चिंतित हो उठे। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए जिला प्रशासन से स्कूल बंद रखने की अपील की। दोपहर में ठंड का असर नजर आया। आमतौर पर जहां नगर के सुभाष चौक, बेलवा चुंगी, बावली चौक, रविंद्र नगर सहित अन्य जगहों पर खूब भीड़ रहती है। वहां दोपहर तक लोगों की आवाजाही कम रही। अति आवश्यक कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले। ठंड से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह रुककर अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

शिवपुर के रिंकू जायसवाल, राजेश जायसवाल, मठिया नरईपुर के जावेद वारसी, कोहड़ा के दिनेश गुप्ता ने बताया कि अलाव के पास कुछ देर तक बैठने से आराम मिल रहा है। बाइक चलाते वक्त ठंड से हाथ-पैर काम करना बंद कर दे रहा है। ऐसे में सेहत के लिए समस्या हो सकती है।
सात जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने चार से सात जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि चार से सात जनवरी के बीच जिले के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, मदरसा, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसएसई बोर्ड, संस्कृत बोर्ड से संचालित विद्यालय बंद रहेंगे। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में मरीजों की बढ़ी भीड़
बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। नगर पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना में दो जनवरी को कुल 256 मरीज आए थे। तीन जनवरी को अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़कर तीन सौ से अधिक हो गई है। इसमें 20 फीसदी से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम और हृदय रोग के हैं। डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों में सर्दी, जुकाम और कोल्ड डायरिया की शिकायत होती है। इसलिए बच्चों को पर्याप्त कपड़े पहनाएं, जिससे उन्हें ठंड न लगे। उन्होंने बताया कि हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हृदय रोगियों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए। 50 से अधिक उम्र के लोग किसी भी सूरत में सुबह शाम घर से बाहर न जाएं। सुबह टहलने से दिक्कत हो सकती है।
पिछले पांच दिनों में इतना रहा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 20 06
सोमवार 21 08
रविवार 22 11
शनिवार 20 11
शुक्रवार 22 11
बृहस्पतिवार 20 09
बुधवार 20 10
ठंड में रखें सावधानी नहीं तो पड़ जाएगी भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में शीतलहर बढ़ गई है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। मौजूदा समय में सिर्फ फिजिशियन आ रहे हैं। ऐसे में बीमार पड़ जाने पर इलाज मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत तो है ही, हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर भी ध्यान देना जरूरी है। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। अब तक यहां इस मर्ज के डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में एक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सुमन और निजी अस्पताल में डॉ. राजीव कुमार मिश्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें