फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज में निकाला मशाल जुलूस

Fri, 06 Jun 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज में मशाल जुलूस ​निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के सरदार पटेल में बीते सोमवार से जारी अनिश्चित कालीन धरना के चौथे दिन बृहस्पतिवार को मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। मशाल जुलूस के दौरान शिक्षिका सुप्रिया को न्याय दो का नारा लगाते हुए कस्बा में भ्रमण कर आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ निलंबन एवं केस दर्ज करने की मांग की गई। तमकुहीराज के सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर सात निवासी बिहार में शिक्षक रहीं सुप्रिया की बीते 22 मई को सीएचसी तमकुहीराज स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र में सामान्य प्रसव के बाद मौत हो गई थी। घटना के तीन दिन बाद पीड़ित परिजनों ने थानाध्यक्ष तमकुहीराज को शिकायती पत्र देकर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही पूर्वक इलाज कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना जारी है। परिजन सीएमओ की तरफ से हुई कार्रवाई को खानपूरी बताते हुए धरना पर हैं।
विज्ञापन

चौथे दिन बृहस्पतिवार को कस्बा में मशाल जुलूस निकाल कर आरोपी सभी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ निलंबन एवं केस दर्ज कर सुप्रिया पटेल को न्याय देने की मांग की गई। इस दौरान अमित सिंह, अंजनी सिंह, लालबहादुर सिंह, सुग्रीव सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें