फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैसे लिए रूस के लिए, भेज दिया उज्बेकिस्तान... कराई मजदूरी

Sun, 03 Mar 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)।
विज्ञापन

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर सौ से ज्यादा युवकों को पैसे लेकर उज्बेकिस्तान भेज दिया। वहां भी जो बताया गया था उससे अलग काम कराने लगे। इससे परेशान होकर युवक वापस लौट आए और शनिवार को इकट्ठा होकर कसया थाने पहुंच कर एजेंट पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जालसाज ऑफिस बंदकर फरार हो गए हैं।
प्रदर्शन कर रहे युवकों के अनुसार, हेतिमपुर में विदेश भेजने के लिए ऑफिस और प्रशिक्षण केंद्र खुला था। करीब सौ से अधिक युवकों ने वहां अपने कागजात जमा किए। रूस भेजने के लिए हर युवक से 1.20 लाख रुपये वसूले गए। अगस्त में युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां कुछ लोग मिले और उन लोगों को वीजा और हवाई जहाज का टिकट दिया। वहां युवकों को मालूम हुआ कि उन्हें रूस नहीं, उज्बेकिस्तान जाना है। युवकों ने विरोध किया तो टिकट देने वालों ने कहा कि जितनी सैलरी रूस में मिलती, उतनी ही उज्बेकिस्तान में भी मिलेगी और काम भी वही रहेगा। अगर नहीं जाओगे तो रुपये नहीं मिलेंगे। रुपये डूबने के डर से सभी उज्बेकिस्तान जाने के लिए मान गए।
विज्ञापन

वहां जाने के बाद कई युवकों से सामान की ढुलाई और मजदूरी कराई जाने लगी, जबकि उन्हें चालक और टेक्निकल पद पर काम दिलाने को कहा गया था। यह देख कुछ युवक को कुछ दिनों में ही वतन वापस आ गए, जबकि कई किसी तरह टिके रहे लेकिन दिन ब दिन काम का बढ़ता बोझ और कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण धीरे-धीरे युवक वापस लौटने लगे। फरवरी 2024 में भी कई युवक उज्बेकिस्तान की कंपनी के नियमों में बदलाव के कारण वापस आ गए। इसके बाद शनिवार को सभी युवक प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इस पर सौ से ज्यादा युवक कसया थाने पहुंचे और अपने साथ ठगी की शिकायत करते हुए केंद्र पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवकों से बात कर पूरे मामले को समझा और तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ठगी के शिकार युवकों में कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, गोपालगंज, बगहा, मोतिहारी, सिवान छपरा के रहने वाले हैं। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि युवक थाने गए थे, तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। सभी युवक विदेश जाने के बाद लौटे हैं। एजेंटों की तलाश की जा रही है।
चालक और फीटर बनने गए युवकों से कराई जा रही थी मजदूरी
कसया थाने में पहुंचे जालसाजी के शिकार बेरोजगार युवकों का कहना था कि वे चालक और फीटर का काम करने गए थे। वहां उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। युवक पुलिस को अपनी पीड़ा बताकर फफक पड़े। पुलिस ने युवकों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। युवक अपने रुपये वापस करने और जालसाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युवकों का आरोप है कि हेतिमपुर हाईवे किनारे ऑफिस और प्रशिक्षण केंद्र खोलकर सैकड़ों बेरोजगारों को ठग चुके हैं। उज्बेकिस्तान में अब भी कुछ लोग मजबूरी में फंसे हैं। उनसे मजदूरी कराई जाती है और रुपये भी उतने नहीं मिल पा रहे हैं कि वे वतन वापसी कर पाएं।

ठगी के शिकार बेरोजगार बोले : पूंजी तो डूबी ही, यातना भी झेलनी पड़ी
विदेश जाकर अच्छी नौकरी कर घर के हालात सुधारना चाहते थे। हेतिमपुर में संचालित ट्रेवल्स ऑफिस में रूस जाने के लिए पासपोर्ट जमा किया था। इसके लिए 1.20 लाख रुपये भी पासपोर्ट के साथ एजेंट ने जमा कराया था। दो महीने के बाद रूस की बजाय उज्बेकिस्तान भेज दिया।
-श्रवण यादव, रावतपार अमेठिया, लार, देवरिया

-ट्रेवल्स एजेंसी संचालक ने रूस भेजने के लिए 1.20 लाख रुपये लिया था। दो माह बाद एयरपोर्ट पर जाने के बाद जब पासपोर्ट, वीजा मिला तो पता चला कि उज़्बेकिस्तान जाना है। इसकी जानकारी घर वालों को भी हम लोग नहीं दे सके और पूंजी डूबने के डर से चले गए। वहां जाने के बाद मजदूरी करनी पड़ी। विरोध करने पर यातनाएं दी जाती थीं।
-विजय सिंह, माधवपुरम नगर कुशीनगर

-एजेंट ने उज्बेकिस्तान में भी हम लोगों को चालक की नौकरी देने का वादा किया था। घर वाले भी इसको लेकर चिंतित थे। वहां पहुंचने पर कोई नौकरी नहीं मिली और 12 से 14 घंटे मजदूरी कराई गई। हम लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। एजेंट को दिए गए रुपये वापस कराकर जालसाजों पर कार्रवाई की जाए। -संतोष यादव, महुआडीह, देवरिया
विज्ञापन


सोचा था कि विदेश में रोजगार मिलेगा और घर की आर्थिक हालत सुधरेगी। विदेशी कमाई के शौक ने कर्जदार बना दिया। अब परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके चलते कई परिवार परेशान हैं।
-रामलगन, मगहरा चौराहा, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें