फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भीड़ देख भागे टोल कर्मी, दो घंटे तक हंगामा

Mon, 27 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। भीड़ के आक्रोश से बचने के लिए कुछ टोल बूथों के कर्मी मौके से गायब हो गए। इसके कारण गुजर रहे अन्य वाहन सड़क पर खड़े हो गए। आक्रोशित लोग टोल प्लाजा के जिम्मेदारों पर भी आरोप लगाने लगे। सूचना के बाद मौके पर तरयासुजान पुलिस के आने के बाद कर्मी बूथों पर वापस आए और आवागमन शुरू हुआ। हालांकि तीन बूथों से लोगों के आक्रोश के कारण करीब दो घंटे वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर दुर्घटना की सूचना के तुरंत बाद मृतकों के रिश्तेदारों के घर की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। मौत से आहत महिलाएं आक्रोशित हो गईं मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को खूब खरी-खोटी सुनाती रहीं। विरोध में सड़क पर लेट गईं। मौके पर मौजूद पुलिस के जवान आक्रोशित महिलाओं से बचते रहे। करीब साढ़े 10 बजे महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर आई और स्थिति नियंत्रित किया।

बस का नहीं था बीमा
सलेमगढ़। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लग्जरी बस पर लगे बिहार नंबर के आधार पर जुड़ी जानकारी परिवहन विभाग के एप से खंगालने लगे। इसके बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि लग्जरी बस का इंश्योंरेंस फेल है और जरूरी टैक्स का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस जानकारी को लोग अपने निजी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की भूमिका पर लोग सवाल उठा रहे हैं। आखिरकार किन कारणों से ऐसे बस का संचालन हाईवे पर लंबी दूरी के लिए हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें