फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर बस्ती में नहीं बने हैं शौचालय

Sat, 15 Apr 2017 12:03 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
नहीं बने हैं शौचालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी की मुसहर बस्ती में शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं एवं विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय मैनपुर कोट के परिसर में लगी चौपाल में एसडीएम ने मुसहर समुदाय के विकास के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस मुसहर बस्ती में शौचालय नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से शुरू हुई चौपाल में एसडीएम ने मुसहर बस्ती में चलाई गई योजनाओं में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद मध्याह्न भोजन, फल वितरण, दूध वितरण की जानकारी लेने के अलावा कक्षा तीन के बच्चे को पहाड़ा सुनाने के लि कहा। इसके बाद स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, समाज कल्याण, आपूर्ति व जल निगम की तरफ से चलाए गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई। इस अवसर पर बीईओ कसया धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रभारी बीडीओ विजय राय, सीडीपीओ अनुपमा सिंह, जेई जल निगम प्रमोद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान भागवत यादव, सेक्रेटरी पंकज मिश्र, लेखापाल, मदन यादव, संजय यादव, प्रज्ञा राय, पयोदकांत मिश्र, महेंद्र सिंह, रामानंद वर्मा, लालजी कुशवाहा, शारदा राय, डॉक्टर आरिफ अली, मनोरमा शर्मा, विरेन्द्र यादव, गोविन्द सिंह, विनोद, लालजी, देवंती यादव, रणजीत सिंह, नीतू सिंह, अर्चना सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें