कसया। कसया के 132 केवी उपकेंद्र पर रविवार को अनुरक्षण कार्य के दौरान दोपहर 12 बजे से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ कसया कमलेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी कसया, सबया, हाटा, पडरौना, फाजिलनगर, सिरसिया, रामकोला, साखोपार (तरकुलवा), न्यू-सिरसिया की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद