पडरौना। डायट सभागार में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया। इसमें प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी से शिक्षा की गुणवत्तता में निखार आता है। इसलिए इस प्रशिक्षण में मिली जानकारी शिक्षकों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचानी चाहिए। इसके बाद समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शिव कुमार, बलवंत बहादुर और स्पेशल एजुकेटर योगेंद्र राम ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और उनकी उपस्थिति समर्थ ऐप पर बनाए रखने के लिए होम वेस्ड एजुकेशन समेत सरकार की तरफ से मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स उमेश जायसवाल, इंद्रजीत यादव, प्रहलाद कुमार ने ब्रेल और सांकेतिक भाषा आदि का प्रयोग करने की जानकारी दी। अंत में बीएसए ने मौजूद सभी 42 स्पेशल एजुकेटर में प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान महीश राम त्रिपाठी, इंद्रसेन पांडेय, सरला देवी, रीना यादव, मीरा देवी, संगीता मिश्रा, अरूण मिश्र, विजय चौधरी, विनय पांडेय, नागेंद्र चौरसिया, विरेंद्र पाल, रमेश पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, हरि प्रकाश, रमेश पाल, सुभाष चन्द्र, अरविंद कुमार, शिव कुमार राम, गौरी शंकर, अखिलेश यादव, गिरिजेश प्रताप राव, राजू यादव, भीम राव आदि मौजूद रहे।