पडरौना। विद्युत उपकेंद्र पडरौना पर पावर परिवर्तक को मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के कर्मचारियों द्वारा अवमुक्त कर लोडिंग का कार्य किए जाने को लेकर सोमवार को चार घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। एक्सईएन संजय सागर, जेई दिलीप कुमार मौर्य एवं शुभम गौड ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पडरौना पर 8 एमवीए से 10 एमवीए क्षमता वृद्धि हो चुके पावर परिवर्तक को मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम वाराणसी द्वारा विद्युत उपकेंद्र पडरौना से अवमुक्त कर उपकेंद्र खुटहन पर स्थापित करने के कारण सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली ठप रहेगी।