रामकोला। क्षेत्र का पपउर का बौद्ध टीला कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। इसके लिए सरकार ने बंधन योजना के तहत 1.89 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके तहत आरसीसी सड़क, विश्रामगृह, विद्युतीकरण, मार्बल लगाया जाएगा। रामकोला आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर पपउर में महात्मा बुद्ध से जुड़ा टीला है, जिस पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्थापित है। इसको सरकार ने कॉरिडोर बनाने के लिए बंधन योजना के तहत एक करोड़ 89 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। सुविधाओं के तौर पर यहां विश्राम गृह, चारों तरफ मार्बल लगाकर सुंदरीकरण, आरसीसी सड़क के साथ ही विद्युतीकरण होगा।