फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज के विद्यार्थी कल के भविष्य’

Wed, 30 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावा पब्लिक स्कूल बड़हरा में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर के ट्रेजरी अफसर मनोज सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य हैं।
इनकी बेहतरी के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का समागम आवश्यक है।
पूर्व प्रधानाचार्य आद्या पांडेय ने कहा कि बच्चों की प्राथमिक स्तर की शिक्षा मजबूत होगी तो वह निरंतर विकास की ओर अग्रसर होंगे। गोष्ठी को व्यास सिंह, पारस सिंह, रामायन राय और सूर्यप्रकाश यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मनीषा पांडेय और अंजली पांडेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। प्रिया, अंजली, मनीषा, निर्जला अंशू और स्मिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
 विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य इंद्ररमण सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट जताया।
विद्यालय की छात्रा सत्यभामा ने नारद संवाद, मनीषा और अंजलि ने नृत्य प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से रॉकेट, सूक्ष्मदर्शी, सोलर ऊर्जा, कम्प्यूटर प्रोजेेक्टर, रंगोली, पर्यावरण आदि से जुड़े चित्रों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें