फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गृह कलह से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 01 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के पुरैनी बंगला टोला गांव में एक युवक ने पारिवारिक विवाद की वजह से फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची। रामकोला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनी बंगला टोला निवासी श्रीनिवास मौर्या (40) पुत्र लोरिक मौर्या की बुधवार को परिजनों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। घर के सभी लोग सोने चले गए। श्रीनिवास भी अपने कमरे में सोने चले गए। अगली सुबह वह अपने कमरे से देर तक बाहर नहीं निकले तो परिजकों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिलने पर गांव के लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में छत की कुंदे से श्रीप्रकाश को लटका हुआ था। परिजनों ने बुधवार को घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। रामकोला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि युवक से परिवार में किसी से कहासुनी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें