फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टिनशेड गिरा, दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को टिन शेड गिरने से उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान राजपुर सेमरा निवासी संतराज राजभर के रूप में हुई। 62 वर्षीय संतराज राजभर बड़हरा लक्ष्मीपुर के जयश्री राव के खेत में मजदूरी कर रहे थे। बताया गया कि उन्होंने अपना टिफिन जय श्री राव के घर के बाहर बने टिन शेड में रखा था। शुक्रवार को खाना लेने के लिए जैसे ही वहां पहुंचे, टिनशेड उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से संतराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें