फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुबेरस्थान मंदिर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 16 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध कुबेरस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शनिवार रात 1 बजे से मेला समाप्ति तक पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। देर रात एसपी केशव कुमार खुद मंदिर परिसर में पहुंचे। मेला समाप्ति से पहले भी वह मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन

ड्यूटी चार्ट के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों, प्रकोष्ठों और शाखाओं से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मंदिर के गर्भगृह, गर्भगृह निकास द्वार, मुख्य प्रवेश द्वार, मंदिर परिसर एवं बाहर निकलने वाले रास्तों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। भीड़ नियंत्रण और लाइन व्यवस्था के लिए अलग-अलग प्वाइंट निर्धारित किए गए। मुख्य सड़क, पिपरा जटामपुर मोड़,अंधारी बारी बैरियर,अमवा गेट तथा पेट्रोल पंप के पास रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी भी पुलिस को सौंपी गई थी।
ड्यूटी को दो पालियों में विभाजित किया गया था।पहली पाली रात्रि 12:05 बजे से सुबह 9:30 बजे तक तथा दूसरी पाली सुबह 8 बजे से मेला समाप्ति तक रहा। एंटी रोमियो टीम व एंटी चेन स्नैचिंग टीम को सादे वस्त्रों में पूरे मेला क्षेत्र में तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें