फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दबंगों ने छप्पर में लगाई आग, मवेशी की झुलसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम कड़जी रुस्तमपुर में दबंगों ने पुरानी रंजिश में एक छप्पर में आग लगा दी। आग की इस घटना के दौरान छप्पर में खूंटे से बंधी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। दो दिन बाद गाय की मौत हो गई। धनघटा पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी संगीता पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने धनघटा थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव के अमरजीत व अनस अंसारी ने 22 फरवरी की रात छप्पर में आग लगा दी। शोर मचाने पर जब लोग आग बुझाने पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। छप्पर में खूंटे में बंधी गाय जल कर गंभीर रूप से झुलस गई, और राशन, गेहूं, भूसा, कपड़ा इत्यादि वस्तुएं जलकर राख हो गईं। गंभीर रूप से झुलसी गाय की दो दिन बाद मौत हो गई।
घटना के संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अमरजीत और अनस अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें