फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन युवक घायल

Sun, 15 Jun 2025 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर के पचफेड़ा स्थान के पास शनिवार की रात बरात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के गांव भिसवा सरकारी के टोला मोती छापर से मुखिया खान के बेटे की बरात कसया थाना क्षेत्र के गांव करहिया में मुस्तकीम के घर गई थी। बरात गए तीन युवक अभिमन्यु (19), पप्पू गोड़ (17) निवासी भिसवा सरकारी और विशाल (17) निवासी सूरजनगर थाना नेबुआ नौरंगिया बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। तभी कसया थाना क्षेत्र के कसया पडरौना मार्ग पर बहोरापुर के निकट पचफेड़ा स्थान पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भिजवाया गया। जहां अभिमन्यु की हालत नाजुक देखते हुए डाॅक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि विशाल का कसया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पप्पू गोड़ का मेडिकल काॅलेज में ही इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें