फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पक्षों में मारपीट, बचाव करने पहुंचे सभासद का फोड़ा सिर

Sun, 15 Jun 2025 06:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे सभासद का युवकों ने सिर फोड़ दिया। आधे घंटे तक हनुमान मंदिर के पास सड़क पर मारपीट होने से अफरातफरी मचा रहा। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटेंं आई हैं। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला निपटाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खड्डा कस्बा के स्वामी विवेकानंद नगर मोहल्ला निवासी सभासद (भाजपा मंडल महामंत्री) खड्डा राजेश्वर सिंह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, उनके भतीजे मंगेश को विपक्षी भोलू, सावन, प्रिंस आदि पुराने रंजिश में मारपीट रहे थे। यह देख राजेश्वर पूछताछ करने अपने भाई के साथ पहुंचे तो विपक्षियों ने एकजुट होकर हमला बोल दिया। इसमें सभासद का सिर फट गया। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं। मौके पर कस्बा इंचार्ज शशांक राय फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें