तीन साल की बच्ची से छेड़छाड़
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल के बच्चे पर तीन वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का आरोप लगा। आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी तीन वर्षीय बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इसी बीच गांव का 13 वर्षीय बालक कॉपी देने के बहाने घर में घुस गया। उसने बच्ची के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। बच्ची की मां उसकी हरकत देखकर शोर मचाने लगी। इसके बाद आरोपी भाग गया।
बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर एएसपी रितेश कुमार सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।