तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में एक मिठाई की दुकान में मंगलवार की शाम खरीदारी कर रही एक महिला के पर्स से तीन महिलाओं ने गहने और नकदी चुरा ली थी। केस दर्ज कर सेवरही पुलिस ने बुधवार को तीनों महिलाओं को चोरी गए समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। सेवरही कस्बा में मंगलवार की शाम सोनी देवी पत्नी विपिन मद्धेशिया निवासी बड़का गांव थाना मीरगंज जिला गोपालगंज जो अपने मायके सेवरही थाना क्षेत्र के पिरोजहा गांव आई थी और सेवरही कस्बा में मंगलवार शाम एक दुकान से मिठाई खरीद रही थी।
आरोप है कि उसी बीच कुछ महिलाओं ने उसके पर्स से छोटा पर्स निकाल लिया, जिसमें एक पायल, एक चांदी का सिक्का, 520 रुपये नकद और आधार कार्ड रखा हुआ था।
उसे जब चोरी का आभास हुआ तब तक वह महिलाएं वहां से गायब हो गई थीं। शिकायत पर सेवरही पुलिस महिलाओं की खोजबीन में जुट गई थी। बुधवार को सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय व चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने तीनों संदिग्ध महिलाओं शोभा देवी पत्नी राहुल मांझी (36) व शकीना पुत्री राजू कपूर मांझी (35) बर्ष दोनों निवासी ग्राम बखरा थाना सरया जिला मुजफ्फरपुर बिहार और नंदनी रवानी पुत्री किशोर रवानी उम्र (19) निवासी ग्राम बरियातु थाना बालुमात जिला लातेहर झारखंड को सेवरही स्थित शिवाघाट से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में उन लोगों ने महिला के पर्स से चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए पायल, सिक्का, नकदी आदि समान को उनसे बरामद कर लिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि तीनों महिलाओं के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। ह