फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार खड़ी करने को लेकर विवाद, ईंट फेंकने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Thu, 20 Nov 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर के मंगल की बाजार में मंगलवार रात कार खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट भी चले, जिसमें तीन कार क्षतिग्रस्त हो गईं और एक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी पर कराया गया। ईंट का टुकड़ा आसपास के घरों पर भी गया। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के आंबेडकर नगर वार्ड नंबर दो के 31 वर्षीय राजू कुमार कसौधन कस्बे के सुभाष चौक पर फल का व्यवसाय करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे अपनी कार लेकर मंगल की बाजार में गए। कार जहां खड़ा करने गए वहां पहले से चार-पांच युवक बैठे थे। वह कार खड़ा करने से मना करने लगे। इसको लेकर फल व्यवसायी और युवकों के बीच विवाद होने लगा।
विवाद इस कदर बढ़ गया कि वहां बैठे युवकों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसमें राजू का सिर फट गया। इसके साथ ही राजू और पहले से खड़ी राजेन्द्र अग्रहरी, विनोद बंका की कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल राजू को कप्तानगंज सीएचसी लोग लेकर पहुंचे, जहां इलाज हुआ।
विज्ञापन

राजू ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और जेब से मारपीट के दौरान नकदी रुपये व गले से सोने का चेन लूटने का आरोप लगाया है। कस्बे के चौकी प्रभारी सौरव द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की की ओर से तहरीर मिली है। कार खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें