फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मामूली बात पर तीन किशोरियों ने की जान देने की कोशिश

Wed, 17 Apr 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। किशोरियों में सहन की क्षमता कम होती जा रही है। छोटी-छोटी बातों पर जान देने पर उतारू हो जा रही है। मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद मेडिकल कॉलेज में तीन किशोरियों काे भर्ती कराया गया। घर वालों ने बताया कि एक किशोरी लहंगा नहीं खरीदने पर जहर खा ली तो दो ने बहनों से विवाद के बाद घर में रखा कीटनाशक दवा पी लिया। किशोरियों की मां ने घर की आर्थिक तंगी और बेटियों की शरारत को बताते हुए रो पड़ी। किशोरियों की इस हरकत को देख डॉक्टर भी हैरान थे।
विज्ञापन

पटहरेवा थाना क्षेत्र के बाढू चौराहा गांव की किशोरी की बड़ी बहन की शादी इसी महीने होनी है। घर वालों ने उसके लिए 11 हजार का लहंगा खरीदा है। छोटी बहन भी 11 हजार का लहंगा खरीदने की जिद करने लगी। दो दिन से वह नाराज थी। नवमी की पूजा के लिए मां ने उसे डांटा तो घर में रखा कीटनाशक निगल लिया। भाई और मां किशोरी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है। किशोरी की मां ने बताया कि दो माह पहले इसके पिता के हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। पिछले महीने बहू का ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। आर्थिक तंगी से परिवार जूझ रहा है। किसी तरह बड़ी बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी चल रही है। लेकिन, लहंगा खरीदने की जिद में नाराज थी और डांटने पर कीटनाशक गोली निगल ली।
वहीं, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल कुरमौर गांव की किशोरी का बड़ी बहन से सब्जी काटने को लेकर विवाद हो गया। बड़ी बहन ने उसकी पिटाई कर दी तो वह घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उल्टी होने घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इसके अलावा पडरौना कोतवाली के परसौनी गांव की किशोरी अपने बड़ी बहन से किसी बात को लेकर मारपीट कर ली। इसकी जानकारी होने पर मां ने दोनों को डांट दिया। कुछ देर बाद किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर मां को जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी दी। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीनों किशोरियों की मां की पीड़ा सुनने के बाद इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर और तीमारदारों की आंखें भर आईं। सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि जहर खाकर तीन किशोरियां आई थीं। अलग-अलग गांवों की रहने वाली थीं। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें