फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार और मैजिक की टक्कर में तीन गंभीर

Wed, 06 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के हाईवे स्थित पश्चिमी छोर पर मंगलवार को मैजिक वाहन और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सवारी गाड़ी से सीएचसी तमकुहीराज भेजा। तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बिहार के छपरा जिले के रामपुर नूरनगर निवासी शिवकुमार मांझी लखनऊ में परिवार सहित रह कर काम करते हैं। छठ पूजा में शामिल होने के लिए कार में सवार हो परिवार संग लखनऊ से मंगलवार सुबह निकले थे। कार में उनकी मां दौलती देवी (70), पत्नी शारदा देवी (40) और बेटियां मुस्कान कुमारी (20), प्रीति कुमारी (17) और पुत्र विवेक कुमार (14) बैठे थे जबकि शिवकुमार कार चला रहे थे।

शाम करीब चार बजे तमकुहीराज कस्बे के पश्चिमी ओवरब्रिज छोर पर कार व सामान लदे मैजिक में टक्कर हो गई। कार में सवार दौलती देवी (70), शारदा देवी (40) व मुस्कान कुमारी (20) को गंभीर चोटें आईं। तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। शिवकुमार मांझी ने बताया परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होने गांव जा रहा था कि मैजिक चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ना शुरू कर दिया, जिसके कारण दुर्घटना हो गई। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें