तीन विद्यालय और एक पोल्ट्री फार्म में चोरी
टेकुआटार (कुशीनगर)। क्षेत्र के तीन विद्यालय और एक पोल्ट्री फार्म से शनिवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने मोटर, लैपटॉप, नकदी, गैस सिलिंडर समेत जरूरी कागजात चुरा लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रामकोला थानाक्षेत्र टेकुआटार खैरेटवा स्थित रफीक अहमद के एमए दारुल उलूम मदरसा से मोटर और महुअवा परवरपार स्थित यासीन खान के अंजुम महिला महाविद्यालय से लैपटॉप, कागज, पांच हजार नकद, महुअवा स्थित शोएब आलम के पोल्ट्री फार्म से एक गैस सिलिंडर और कसया थानाक्षेत्र के सोहसा पट्टी गौसी स्थित अंजुम इंटर कॉलेज के गेट का ताला तोड़कर एक मोटर और कागजात चोर चुरा ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर विद्यालय और पोल्ट्री फार्म संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ रामकोला केपी सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।