फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीईओ की जांच में तीन स्कूल भवन मिले मानकविहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 74 विद्यालय परिसर में बन रहा है स्कूल भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कुल 74 परिषदीय स्कूलों के भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता की जांच बीईओ से कराई गई थी। इसमें से तीन स्कूलों के निर्माण कार्य मानकविहीन मिला है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर विभाग ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजकर मिली गड़बड़ी को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 74 स्थानों पर स्कूल परिसर में स्कूल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए डीएम ने जल निगम यूनिट- 42 (एनडीएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। स्कूल भवन का निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों की तरफ से निर्माण कार्य में मानक का ध्यान नहीं रखने के लिए शिकायत मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर विभाग की तरफ से बीईओ से भवन निर्माण गुणवत्ता की जांच कराई गई। जांच में खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जुडा छपरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पटखौली और नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवा खुर्द में बन रहे भवन के निर्माण में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली है। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि बीईओ की जांच में तीन विद्यालय में चल रहे भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही मिलती है, तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें