फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के आठ लाख रुपये के साथ पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आठ लाख रुपये के साथ पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
पडरौना/कसया। एक नवंबर को हुई चोरी का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। चोरी हुए आठ लाख रुपये नकद और सामान के साथ पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को कसया पुलिस ने गोबरही के निकट तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने एक नवंबर को चोरी की घटना कुबूल की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पहले ही दर्ज कर रखा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम सोनू निवासी पतया थाना कसया, उसके पिता इंजुल और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी सुरेश वर्मा हैं। एसपी के मुताबिक इन लोगों ने पीली धातु की चार पीस हार, आठ पीस झुमका, मांग टीका, एक चेन, दो पीस लेडीज अंगूठी, एक पीस जेंट्स अंगूठी, दो लॉकेट, नाक की सात कीलें, एक गला हुआ सोना ठोस आकार का व 1,50,000 रुपये नकद (कुल चोरी हुए सामान की कीमत लगभग आठ लाख रुपये) बरामदगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने बीते एक नवंबर को अपने गांव के एक घर में चोरी कर सामान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी सुरेश वर्मा की दुकान पर बेच दिया था। इसलिए दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे की धारा बढ़ाने के साथ इन व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें