फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में दो ट्रकों की टक्कर में चालक समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में दो ट्रकों की टक्कर मेें चालक समेत तीन झुलसे
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहीराज कस्बा में फोरलेन पर खड़े बोल्डर लदे ट्रक में पीछे से एक प्याज लदे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। आग से एक ट्रक के चालक सहित तीन लोग झुलस गए। तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से किनारे कराकर आवागमन चालू कराया।
तमकुहीराज तहसील गेट से कुछ दूर पहले सड़क के किनारे बोल्डर लदा ट्रक खड़ा कर चालक किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान प्याज लाद कर बिहार जा रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक ट्रक की बैटरी में विस्फोट हो गया तथा केबिन में आग लग गई। हादसे तथा आग को देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को आग की लपटों से बाहर निकालकर तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख तीनों को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में राजस्थान के नागौर जिला के चितवा निवासी ट्रक चालक महेश गोस्वामी, सह चालक अंबरीश पुरी एवं भगवान सिंह झुलस गए हैं। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें