दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिल पट्टी में रास्ते से चारपाई हटाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में 10 दिन बाद सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोकिल पट्टी गांव निवासी धनई कुशवाहा का आरोप है कि 31 जुलाई की रात को मेरा बेटा अर्जुन कुशवाहा बाइक से पडरौना से मजदूरी कर घर लौट रहा था। अभी वहगांव के इंटरलकिंग मार्ग पर पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद जोगिंदर यादव चारपाई बिछाकर मार्ग अवरुद्ध कर सोए थे। अर्जुन चारपाई हटाने के लिए कहा तो पुरानी रंजिश को लेकर जोगिंदर यादव और इसके परिवार के लोग लाठी डंडा तथा लोहे की रॉड से पिटाई कर दिया।