फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनावी रंजिश में मारपीट में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सोहरौना गांव में चुनावी रंजिश में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया। सोमवार देर रात घर के गेट पर प्रधान पद का पोस्टर लगाने पर विवाद हुआ था। धारदार हथियार से हमले में अशोक तिवारी और प्रियांशु तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर किया गया। घटना के बाद घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें