मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहुआस गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामराज विश्वकर्मा (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अजय विश्वकर्मा ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी थी कि पटीदारों में पुश्तैनी जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद, 14 मई की सुबह शकुंतला देवी पत्नी उमेश विश्वकर्मा, रितु और रेनू पुत्रीगण उमेश विश्वकर्मा गली के पास दीवार का निर्माण करा रहे थे। व
िरोध करने पर विपक्षियों ने रामराज विश्वकर्मा पर लात-घूंसे, फट्टे और ईंट से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। बीती रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पहले से दर्ज प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।