फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 19 बाइकों के साथ तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचते थे बाइक

Fri, 20 Jan 2023 11:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

 एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि राजप्रकाश सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी आलोक यादव की टीम मुखबिर की सूचना पर खिरकिया चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो युवक अलग-अलग बाइक से आ रहे थे। पुलिस की चेकिंग देखकर वह भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों से बाइक का कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 19 बाइकें बरामद हुई हैं, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस सभागार में एसपी धवल जायसवाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार को सदर पडरौना कोतवाल राजप्रकाश सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी आलोक यादव की टीम मुखबिर की सूचना पर खिरकिया चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी बीच दो युवक अलग-अलग बाइक से आ रहे थे। पुलिस की चेकिंग देखकर वह भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों से बाइक का कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बिहार ले जाकर बेचते थे बाइक

पुलिस ने दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो वह जंगलशाहपुर के पास लेकर गए, जहां एक युवक झाड़ी में रखी 17 बाइकों की निगरानी कर रहा था। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों की पहचान शमशाद अंसारी पुत्र हमीद अंसारी निवासी उर्दहा वार्ड नंबर दो मस्जिदिया टोला थाना रामकोला, सुनील यादव पुत्र जितेंद्र यादव निवासी लुअठवा अहिर टोली थाना विशुनपुरा, आनंद सागर पुत्र गोपीचंद्र प्रसाद लुअठवा अहिर टोली थाना विशुनपुरा के रूप में हुई। इनके पास से कुल 19 बाइकें बरामद हुईं। इनमें सात बाइक गोरखपुर, दो देवरिया, एक श्रावस्ती तीन कुशीनगर, एक सिवान, बिहार से चोरी की गई थी।

चोरों के सरगना शमशाद पर कसया थाने में वर्ष 2017 में 40000 रुपये की लूट में केस दर्ज किया गया था। गोरखपुर जनपद सहित कई जनपदों में चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में शमशाद ने बताया कि वह बाइक चुराकर बिहार के सिवान, गोपालगंज में बेच देता था।

कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि तीनों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें