फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन घायल

Fri, 05 Apr 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। बृहस्पतिवार दोपहर कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां एक महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस कार को थाने ले गई।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के शामपुर (डुमरी) निवासी मंजीत (22) बाइक से नीलम (30) और भगमनी (28) को लेकर पडरौना की तरफ जा रहे थे। अभी वे बहोरापुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक शराब की नशे में था। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां एक महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि कार चालक शराब की नशे में था। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें