तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर शौचालय साफ करने वाली गाड़ी से एक बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने उन्हें सेवरही सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी निवासी सरस्वती देवी (44) पुत्री पुष्पा उर्फ मैना (25) के साथ सचिन की बाइक पर सवार होकर सेवरही सामान खरीदने आ रही थीं। सचिन बाइक चला रहे थे। पेट्रोल पंप के पास शौचालय साफ करने वाली गाड़ी से टकरा गए। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाइक चला रहे सचिन का पैर टूट गया है। दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट है। सूचना पर पहुंची लोगों को के सहयोग से उन्हें सेवरही सीएचसी भेजवा कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीएचसी पर चिकित्सक ने तीनों घायलों की गंभीर हालत को देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।