फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि सर्वेक्षण कर रहे लेखपाल पर छेड़खानी का आरोप, युवकों ने की बदसलूकी

Sun, 17 Mar 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के एक गांव में ऑनलाइन कृषि सर्वेक्षण (खसरा अपडेट) कर रहे एक लेखपाल को क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों ने घेर लिया और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। इसकी जानकारी लेखपाल ने एसडीएम के साथ ही समउर बाजार पुलिस चौकी पर शिकायत की है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के हल्का लेखपाल कृषि सर्वेक्षण करने गए थे। लेखपाल मोबाइल से खेत व अन्य जमीन की फोटो खींच रहे थे। खेत में कुछ युवतियां और महिलाएं काम कर रही थीं। वहां क्रिकेट खेल रहे युवक उग्र हो गए। बताया जाता है कि बगल के बिहार खुर्द(बंगला)गांव के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे और युवकों ने लेखपाल के साथ धक्कामुक्की की। चौकी इंचार्ज समउर बाजार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल आए थे। उन्होंने मौखिक शिकायत की है। भ्रम में युवकों ने धक्कामुक्की की थी। लिखित शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि ऑनलाइन कृषि सर्वेक्षण कर रहे लेखपाल को कुछ लोगों ने परेशान किया है। पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें