मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गांव हिरनही मेन रोड पर शुक्रवार को दोपहर में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जटहां-पडरौना मुख्य मार्ग पर हिरनही गांव के पास दोपहर करीब दो बजे कोतवाली पडरौना के पटेरिया निवासी दीपू यादव (22) व हिरनही निवासी करन गौतम बाइक से हिरनही चौरहे से मेन रोड पर पहुंचे। इस दौरान पडरौना के तरफ से कटाई भरपुरवा निवासी कमलेश प्रसाद बाइक से घर जा रहा था। दोनों में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद कमलेश की नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
दीपू व करन को हल्की चोटें आई हैं। जटहां बाजार के इंस्पेक्टर विमलेश गुप्ता ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।