फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसा: पुलिया से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सडक हादसा: पुलिया से नीचे गिरे बाइक सवार, तीन घायल
विज्ञापन

पडरौना नगर के साहबगंज मोहल्ले के युवक हुए हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मुहल्ले के रहने वाले एक ही बाइक पर सवार तीन युवक कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के नौका टोला डीह टोला गांव के समीप कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी मार्ग पर बाइक सहित पुलिया से नीचे गिरकर घायल हो गए। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा अनुराग जायसवाल तथा पीछे बैठा साहिल जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे सवार दीपक को हल्की चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मुहल्ले के अनुराग जायसवाल, साहिल तथा दीपक सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक ही बाइक से तमकुही से अपने घर लौट रहे थे। कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी मार्ग पर नौका टोला डीह टोला के समीप पुलिया के पास सामने से आए किसी वाहन से टक्कर बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक तथा उस पर सवार तीनों युवक रेलिंग विहीन पुलिया में नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग विहीन इस पुलिया पर अक्सर होते हैं हादसे
कुबेरस्थान। कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित नौका टोला डीह टोला गांव के समीप रेलिंग विहीन पुलिया होने के चलते आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आंखें बंद किए किसी बड़ी घटना के इंतजार में चुप बैठे हैं। कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद वाहनों की संख्या व रफ्तार में बढ़ोतरी हो गई है। लेकिन इस मार्ग पर डीह टोला गांव के समीप जो पुलिया कई दशक पूर्व बनी थी, वह हादसे का सबब बन रही है। रेलिंग विहीन यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों तरफ झाड़ियां हैं, जिससे वाहन चालकों को ये पता ही नही चल पाता है कि वहां पटरी है या गड्ढा। वाहन चालक अचानक सामने से कोई वाहन आता देख हड़बड़ाहट में पटरी समझकर किनारे जाते हैं और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें