फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से तीन झोपड़ियां जलीं

Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अरनहवा में आग से जलतीं झोपड़ी। संवाद  
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव के नन्हूदार टोले में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन झोपड़ियां जल गईं। आग से एक घर में रखा 50 हजार रुपये भी जल गए। लोगों की सूचना पर आई दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया। आग लगने से पांच लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। बलिस्टर गोड़ के झोपड़ी में करीब रात 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गईं। देखते ही देखते बगल के रमेश गोड़ और केश्वर की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर करीब एक घंटा बाद दमकल की गाड़ी आई और आग को बुझाया। आग से बलिस्टर की झोपड़ी में रखा 50 हजार रुपये भी जल गया। लोगों के मुताबिक आग से अनाज, कपड़े, आभूषण, नगद रुपये सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूलबदन चौहान ने अग्निपीड़ितों को सहायता प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें