फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा में बिना पंजीकरण संचालित 3 अस्पताल सील

Thu, 08 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अवैध अस्पताल सील करती टीम। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
खड्डा। बिना पंजीकरण संचालित हो रहे क्षेत्र के तीन निजी अस्पतालों को एसडीएम के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सील कर दिया। इसके पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन से जुड़े कागजात दिखाने के लिए इन अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया गया था पर वे कोई कागज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

एसडीएम खडडा रामवीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएन गुप्ता, नोडल अधिकारी सुभाष प्रसाद समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम खड्डा नगर के काली मंदिर रोड पर द गोरखपुर क्लीनिक और कृष्णा हॉस्पिटल पर पहुंची। जांच के दौरान कृष्णा हॉस्पिटल में एक मरीज भर्ती मिला। इसे सीएचसी तुर्कहा में शिफ्ट करा दिया गया। टीम की ओर पंजीकरण व अन्य दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों अस्पतालों के संचालक नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया।
इसके बाद टीम खड्डा-भैंसहा रोड पर संचालित हासमति हॉस्पिटल पहुंची। यहां भी अस्पताल संचालक पंजीकरण का कोई कागज नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने इसे भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें