पडरौना। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग के आकड़े में 41 डेंगू के रोगी को दर्ज किया गया है। जिसमें केवल अगस्त माह में छह केस आए है। जिनका इलाज हुआ है। अभी भी मेडिकल कालेज में तीन मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। हर ब्लाक से अबतक एक से दो डेंगू रोगियों का इलाज हो चूका है। सबसे खराब हालत खड्डा ब्लाक की है, यहां जनवरी से अबतक सात केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जनवरी माह से अबतक 41 डेंगू, 10 मलेरिया, 12 एईएस, पांच चिकनगुनिया और नौ मामले स्क्रबटाइप्स के आए हैं। विभाग की मानें तो इसमें अधिक मरीज बाहर से वापस घर आए है। जिन्हें जांच के बाद डेंगू पाॅजिटिव आने पर उनका इलाज हुआ है।