कप्तानगंज। कोरोना के समय में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बापूधाम ट्रेन का ठहराव बंद हो गया था। इसके बाद से इस रूट से ट्रेन गुजरती थी, लेकिन रूकती नहीं थी। इसके लिए लोगों को गोरखपुर जाना पड़ता था। लोगों की मांग पर सांसद ने करीब 10 बार रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा और पांच साल बाद तीन सितंबर से कप्तानगंज रेलवे जक्शन पर बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मंजूरी रेलवे प्रशासन ने दिया है। इससे जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जक्शन जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस चार सितम्बर से कप्तानगंज स्टेशन पर रात 12:48 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव होगा इसके बाद 12:50 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी यात्री में गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस तीन सितम्बर को कप्तानगंज स्टेशन पर दिन में 12:38 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव होगा इसके बाद 12:40 बजे प्रस्थान करेगी।