फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज में डेंगू के तीन मरीज भर्ती

Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन एक से दो मरीजों का मेडिकल कालेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अभी मेडिकल कालेज में तीन मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में तीन माह में 30 मरीजों का उपचार हुआ है। इसमें सबसे अधिक 15 मरीजों का अब तक सितंबर माह में मेडिकल कालेज में इलाज हो चुका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
मेडिकल कालेज से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई माह में दो मरीजों का उपचार हुआ। वहीं अगस्त में 13 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया है। सितंबर माह में अब तक 15 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। हनुमानगंज निवासी दिली, अप्सर निवासी कसया, मंटू तुर्कपट्टी का इलाज चल रहा है। प्राचार्य डॉक्टर आरके शाही ने कहा कि चिकित्सक व वार्ड के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें