फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकानदार को पीटने वाले दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित

Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज चौकी इंचार्ज की करतूत एसपी की जांच में मिली सही
विज्ञापन

आम को लेकर हुए विवाद में पुलिकर्मियों ने दुकानदार को पीटा था

सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होने के बाद एसपी ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एंजेसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के दुकानदार की पिटाई करने वाले दरोगा समेत तीन सिपाहियों को एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वॉयरल होने के बाद कार्रवाई हुई। पुलिस की कार्यशैली से बाजार के दुकानदारों में काफी आक्रोश था।
नगर के सुभाष चौक पर वार्ड नंबर 13 सुभाष नगर उत्तरी निवासी प्रदुम्मन गुप्ता ठेले पर आम बेचता है। शनिवार को महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र मेदनीपुर निवासी संगम तिवारी ने आम खरीदा। पांच किलोग्राम आम के एवज में सिर्फ 100 रुपए दे रहे थे, दुकानदार ने आम देने से मना किया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रमोद गुप्ता को कस्बा चौकी पर लेकर चली गई।
विज्ञापन

दुकानदार की चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने मिलकर पिटाई की और रुपये लेकर जबरन समझौता करा दिया। पुलिस की पिटाई और दुकानदार की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने लगा। एसपी तक जब मामला पहुंचा तो, जांच कराई।
दुकानदार का आरोप सही मिलने पर कप्तानगंज चौकी इंचार्ज संदीप कुमार यादव, यूपी 112 पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव, थाने पर तैनात सिपाही राहुल यादव, सोनू कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर कप्तानगंज के व्यापारियों में भी आक्रोश था। इसके पूर्व भी दरोगा और सिपाही कई दुकानदारों से अभद्रता कर चुके थे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दुकानदार से अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें