पडरौना। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस ने तीन पिकअप वाहन में लाद कर ले जाए जा रहे रह आठ भैंस को मुक्त कराया।
इसके साथ ही तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना कोतवाली हाटा पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज किया।
आरोपी मुकेश यादव साकिन नरायनपुर थाना तरकुलवा देवरिया, जितेन्द्र राम साकिन दुदही थाना विशुनपुरा कुशीनगर और सीताराम यादव साकिन नरहरपट्टी थाना तरकुलवा देवरिया पर केस दर्ज किया।